बड़ी खबर | रुद्रप्रयाग : CDO कार्यालय के बाहर गरजे ग्राम प्रधान, जयराम जी योजना के बहिष्कार का ऐलान!!
10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन का जोरदार धरना-प्रदर्शन!!!
रुद्रप्रयाग में मंगलवार को ग्राम प्रधानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रधान संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नाराजगी जताई।
सबसे बड़ा ऐलान—जयराम जी योजना के बहिष्कार का निर्णय
जखोली ब्लॉक प्रधान संगठन अध्यक्ष अजय पुंडीर ने आरोप लगाया कि योजना के तहत 300 रुपये की दिहाड़ी के लिए श्रमिकों को दो बार हाजिरी लगाने बुलाया जा रहा है। इससे श्रमिकों के साथ ग्राम प्रधानों का भी समय बर्बाद हो रहा है।
प्रधान संगठन ने कहा कि इस व्यवस्था का विरोध जारी रहेगा और जयराम जी योजना का बहिष्कार किया जाएगा।
धरने में जिला प्रधान संगठन अध्यक्ष विजयपाल जगवान, जखोली ब्लॉक अध्यक्ष अजय पुंडीर, अगस्त्यमुनि ब्लॉक अध्यक्ष मनोज वैष्णव, ऊखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष महेंद्र सेमवाल समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
प्रधानों का साफ संदेश—10 सूत्रीय मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।
#Rudraprayag #ग्रामप्रधान #प्रधानसंगठन #जयरामजीयोजना #Protest #UttarakhandNews #BreakingNews #RudraprayagNews #ViralNews #उत्तराखंड