बड़ी खबर: होमकुंड में नंदा देवी बड़ी जात का मुख्य धार्मिक पड़ाव संपन्न!! विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं को कैलाश के लिए दी गई विदाई,
23 सितंबर को कुरूड़ में होगा विधिवत समापन!!
नंदा देवी की ऐतिहासिक बड़ी जात यात्रा का पवित्र होमकुंड में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मुख्य धार्मिक पड़ाव संपन्न हो गया। होमकुंड में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं को कैलाश के लिए विदाई दी गई। इसके साथ ही बड़ी जात यात्रा के प्रमुख धार्मिक चरण का समापन हो गया।
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद नंदा देवी की डोलियां एवं छंतोलियां अब सिद्धपीठ कुरूड़ की वापसी यात्रा पर हैं। यात्रा में शामिल श्रद्धालु एवं देवी की डोलियां निर्धारित पड़ावों से होते हुए कुरूड़ की ओर लौट रही हैं।
बड़ी जात यात्रा के समापन को लेकर सिद्धपीठ कुरूड़ में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 23 सितंबर को नंदा देवी की डोलियों एवं छंतोलियों के कुरूड़ पहुंचने के बाद यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इसी के साथ नंदा देवी की बड़ी जात यात्रा का विधिवत समापन होगा।
बड़ी जात के दौरान हिमालयी क्षेत्र में आस्था, लोक परंपरा और धार्मिक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। होमकुंड में पूजा के बाद चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश के लिए विदाई इस यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ावों में रही।