1/3 गोरखा राइफल्स की ट्रैकिंग टीम का पूर्व सैनिकों ने किया जोरदार स्वागत!!
1/3 गोरखा राइफल्स की ट्रैकिंग एक्सपीडिशन टीम के जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन अगस्त्यमुनि की ओर से टीम का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने साहसिक अभियान पर निकली टीम का अभिनंदन करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
ट्रैकिंग एक्सपीडिशन टीम घसतोली से घनसाली तक ट्रैकिंग अभियान करेगी। टीम के जनपद पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन अगस्त्यमुनि के पदाधिकारियों और सदस्यों ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अभियान का नेतृत्व कर रहे मोहित साहब ने स्वागत के लिए पूर्व सैनिक संगठन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
पूर्व सैनिक संगठन अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष राय सिंह रावत ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए अभियान की सफलता और टीम के सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के साहसिक अभियान युवाओं में अनुशासन, साहस और प्रकृति के प्रति जुड़ाव की भावना को बढ़ावा देते हैं।