रांची: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक- 19 जनवरी 2025 को समाहरणालय अवस्थीत कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दरबार में जिले के सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं एवं फरियाद लेकर पहुंचे।लोगों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामले, प्रमाण-पत्रों का निर्गमन, राजस्व संबंधी प्रकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ में विलंब तथा विकास कार्यों से जुड़ी अन्य शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।