कांके: रांची से लापता कन्हैया कोडरमा में मिला, 61 दिन बाद मां के चेहरे पर लौटी खुशी
Kanke, Ranchi | Jan 19, 2026 रांची में बच्चा चोर और गायब होने की खबरें हाल के दिनों में सुर्खियों में है. पहले अंश और अंशिका फिर कन्हैया लापता हो गया. इस बीच पहले पुलिस ने अंश और अंशिका को खोज निकाला. फिर कन्हैया की तलाश शुरू की. जिसमें रांची पुलिस ने कन्हैया को सोमवार को कोडरमा से बरामद कर लिया. ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली. जिसमें एक बच्चा 61 दिन बाद अपने माँ बाप से मिल गया.