कांके: समाहरणालय में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मिलकर बढ़ते अपराध पर ज्ञापन सौंपा
Kanke, Ranchi | Jan 19, 2026 समाहरणालय में सोमवार शाम करीब चार बजे एसएसपी राकेश रंजन से बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल मिला और ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और बीजेपी महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू के साथ कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।