हुलासगंज: निर्माणी मठ के युवक की धान के खेत में हत्या, 4 नामजद आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
हुलासगंज थाना क्षेत्र के निर्मानीमठ निवासी 25 वर्षीय श्रवण कुमार का शव ढोगरा गांव के समीप धान के खेत से बरामद हुआ था। वह घटना वाले दिन सुबह से लापता था । मामले में हुलासगंज थाना कांड संख्या-408/26 दर्ज कर रूस्तमपुर बेलदारी टोला निवासी सुग्रीव बिन्द, धीरज बिन्द, कांग्रेस बिन्द और दिलीप बिन्द को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।