हुलासगंज: हुलासगंज बाजार में गोलीबारी से अफरा-तफरी, नाबालिग आरोपी की पहचान हुई
जहानाबाद के हुलासगंज बाजार में बुधवार को गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक फायरिंग होने से लोगों में दहशत फैल गई और बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। इस संबंध में हुलासगंज थाने में आवेदन दिया गया है। थाना प्रभारी अरबिंद किशोर ने बुधवार रात्रि करीब 9 बजे बताया।