पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर हुलासगंज सहित जिले के सभी थानों की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना कागजात, हेलमेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। गुरुवार रात्रि करीब 9 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान जुर्माना बसूला गया।