जहानाबाद जिले के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025-26 के तहत विज्ञान-गणित क्लब गठित होंगे। कक्षा 9 व 11 के 20 छात्र-छात्राओं की टीम बनाई जाएगी। प्रयोगात्मक अध्ययन, मॉडल निर्माण, क्विज व परियोजना कार्य कराए जाएंगे।