इटाढ़ी: बक्सर नगर परिषद के अतिक्रमण अभियान के दौरान मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
Itarhi, Buxar | Aug 23, 2026 नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को 20 अगस्त का बताया जा रहा है। इसे लेकर नगर परिषद के कर्मियों पर फुटपाथ दुकानदार के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।