खानपुर: खानपुर कस्बे के नगर पालिका चुनाव में बुजुर्ग व्यक्ति से लेकर नव प्रसूता तक में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया
खानपुर कस्बे के नगर पालिका चुनाव में आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के लगभग बुजुर्ग व्यक्ति से लेकर नव प्रसूता तक में भी मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया।कस्बे के वार्ड नंबर 21 में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता दिखाते हुए 90 वर्षीय बुजुर्ग छीतरमल सेन व कस्बे के वार्ड नंबर 7 में नवजात प्रसूता अपने छोटे से नवजात शिशु को लेकर अपने मताधिकार को लेकर उत्साहित नजर आई।