बक्सर: जिले में वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने वसूला करीब ₹2.15 लाख का जुर्माना, विभिन्न मामलों में 11 अभियुक्त किए गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 3, 2024 पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग इलाकों में चलाए वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 2 लाख 15 हजार 500 रूपए का जुर्माना वसूला है। बता दें कि 2 पहिया व 4 पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें यह जुर्माने की राशि वसूल की गई है। दुसरी ओर 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।