बक्सर: डीएम ने किया बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई
Buxar, Buxar | May 2, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने गुरूवार लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस दौरान कुल 17 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 17 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। 17 लोक शिकायत अधिकार निवारण मामलों में से 06 मामलों का निष्पादन डीएम द्वारा किया गया।