बक्सर: DM द्वारा 3 माह के बालिका को मध्य प्रदेश के दम्पति को दतक ग्रहण पूर्व पालक देख रेख प्री-एडॉप्सन फोस्टर केयर में दिया गया
Buxar, Buxar | May 2, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान बक्सर में आवासित लगभग 3 माह के बालिका को मध्य प्रदेश के दम्पति को दतक ग्रहण पूर्व पालक देख रेख प्री-एडॉप्सन फोस्टर केयर में दिया गया। उसके जैविक माता-पिता की खोज करने हेतु समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशन करवाया गया था, परन्तु उसके माता-पिता का पता नहीं चल पाया।