बक्सर: सिंडिकेट पर गलत ढंग से गोदाम में घुसने के दौरान बड़ा डंफर बीच सडक पर फंसा, आवागमन प्रभावित, ट्रैफिक विभाग अनजान.
Buxar, Buxar | May 3, 2024 नगर के सिंडिकेट पर गलत ढंग से गोदाम में घुसने के दौरान बडा डंफर बीच सडक पर फस गया है. जिसके साथ ही पिछले चार घंटे से ज्यादा समय से नगर का मुख्य सड़क बाईपास रोड के साथ ही गोलम्बर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई है. इस दौरान विद्यालय के बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड रहा है. विद्यालय के सभी वहां सुबह से ही फंसी हुई है.