बक्सर: जिले में माॅडल कोड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद 82 लाख 15 हजार 063 रुपए कैश, 1 करोड़ 19 लाख 09 हजार 173 रुपए की शराब जब्त
Buxar, Buxar | May 2, 2024 गुरूवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल ने बक्सर एवं ब्रह्यपुर विधान सभा क्षेत्र के उड़नदस्ता दल एवं स्टैटिक निगरानी दल के साथ समीक्षा बैठक बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में की गई। डीएम ने बताया कि ब्रह्मपुर एवं बक्सर विधानसभा को निर्वाचन व्यय संवेदनशील घोषित किया गया है। बक्सर जिले में कुल 14 उड़नदस्ता दल गठित की गई है।