टीकमगढ़: पुरानी टेहरी के कुएं में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम किया गया
टीकमगढ़ शहर के पुरानी टेहरी स्थित कुएं में गुरुवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। मौहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद मृतक के शव की पहचान कराई गई। मृतक का नाम करन सिंह ठाकुर निवासी पुरानी टेहरी बताया गया है।