टीकमगढ़: मस्तापुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत व एक घायल
मस्तापुर गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया, घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया कि खिरिया खुर्द गांव निवासी भूपत अहिरवार नाम का व्यक्ति अपने साथी राजेश के साथ बाइक से पूराकला गांव से जरावली गांव की ओर जा रहा था रास्ते में मस्तापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।