टीकमगढ़: जिले में सर्द हवाओं के कारण बढ़ी ठंड, डीईओ ने बदला स्कूलों का समय
टीकमगढ़ में कर दबाव के चलते रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार रात का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ)ने सभी स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया है। अब सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 9:00 बजे से संचालित होंगे।