टीकमगढ़: माडूमर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
माडूमर गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। बाबाखेरा गांव निवासी नरेंद्र नाम का व्यक्ति अपने साथी चंद्रभान के साथ बाइक से टीकमगढ़ की ओर जा रहा था, रास्ते में माडूमर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं उसके साथ ही चंद्रभान को मामूली चोटे आई है। घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।