टीकमगढ़: लखेरी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
लखेरी गांव के पास दो बाईकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए। बताया गया कि एक बाइक पर मलू और प्रहलाद नाम के व्यक्ति मामोन गांव से इम्लाना गांव की ओर जा रहे थे, रास्ते में लखेरी गांव के पास एक और बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। मृतक के शव का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया है।