लालगंज: हलिया रेंज में नायब तहसीलदार की मौजूदगी में ग्राम स्तरीय बैठक संपन्न, वन विभाग से आच्छादित 7 सड़कों के लिए भेजा प्रस्ताव
वन विभाग से आच्छादित 7मार्गों के नवनिर्माण को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 1:00बजे नायब तहसीलदार ने हलिया रेंज परिसर में ग्राम स्तरीय बैठक का प्रस्ताव तैयार किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने उप जिलाधिकारी लालगंज को पत्र भेज कर प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ग्राम स्तरीय तथा उपखंड स्तरीय समिति की बैठक कराकर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।