बड़गांव: देहली गेट चौराहे पर युवक से पकड़ी गई पिस्टल के बारे में धानमंडी थानाधिकारी ने थाने में दी जानकारी
देहली गेट पर युवक से पिस्टल बरामद, साथी फरार। दरअसल देहली गेट चौराहे पर शुक्रवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार योगेंद्र सिंह पंवार को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और चाकू बरामद हुआ। उसका साथी दिलीप ढोली मौके से फरार हो गया।