बड़गांव: बलीचा गांव को नगर निगम सीमा में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन
बलीचा गांव को निगम में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन बलीचा गांव को नगर निगम सीमा में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि बिना सहमति यह निर्णय जनविरोधी है और इससे गांव का टीएसपी दर्जा खत्म होने का खतरा है।