बड़गांव: जिले की हिरण मगरी पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
हिरणमगरी थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य से जुड़ी धोखाधड़ी व चोरी के मामले में एक और अभियुक्त बलवंत भावसार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी हेमंत गौड़ ने आरोप लगाया था कि सुपरवाइज़र प्रवीण सिंह ने रेती सप्लाई में फर्जीवाड़ा कर करीब 40 लाख रुपये हड़प लिए और कीमती सामान चुरा लिया। पूर्व में प्रवीण सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।