बड़गांव: शहर के नेहरू हॉस्टल के पास सूखी घास में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला
नेहरू हॉस्टल के पास सुखी घास में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू। दरअसल सेवाश्रम ब्रिज के पास स्थित नेहरू हॉस्टल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सुखी घास में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। CFO बाबूलाल चौधरी ने बताया कि तेज हवा से आग फैलने लगी थी।