बड़गांव: गुड फ्राइडे पर चेतक स्थित शेफर्ड मेमोरियल चर्च में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
गुड फ्राइडे पर शेफर्ड मेमोरियल चर्च में हुए विशेष आयोजन। उदयपुर के चेतक सर्कल स्थित शेफर्ड मेमोरियल चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। फादर सन्नी एस. कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे 'क्रॉस वॉक' के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद विशेष उपासना सभा और प्रभु यीशु के सेवन लास्ट वर्ड्स पर चिंतन किया।