बड़गांव: दुलावतों का गुढ़ा और माताजी का खेड़ा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत गठन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
नवीन ग्राम पंचायत गठन की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन।दुलावतों का गुढ़ा और माताजी का खेड़ा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दोनों गांवों को मिलाकर नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में वे दूरस्थ कड़िया पंचायत में शामिल हैं।