उज्जैन: अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी से 325 क्वार्टर शराब ले जाते 2 तस्कर गिरफ्तार 🚨🍾
उज्जैन की पंवासा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जीवनपुरा खेड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी कर अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देवास निवासी आरोपी नवीन और सतीश एक स्कूटी (MP09 ZP 5816) पर झोलों में छिपाकर 325 क्वार्टर (58 बल्क लीटर) अवैध शराब ले जा रहे थे। जब्त शराब में 245 क्वार्टर देशी प्लेन और 80 क्वार्टर लंदन व्हिस्की शामिल है, जिसकी कुल कीमत ₹31,975 आंकी गई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#UjjainPolice #LiquorSmuggling #CrimeNews #MPPolice #Ujjain