उज्जैन: नवरात्रि से पहले ही गरबा को लेकर भारी उत्साह, युवाओं और महिलाओं ने शुरू की प्रैक्टिस 💃🕺
नवरात्रि पर्व शुरू होने में भले ही अभी समय है, लेकिन महाकाल की नगरी उज्जैन में माता की आराधना और गरबा को लेकर खासा उत्साह अभी से नजर आने लगा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं और महिलाओं ने गरबा की जोर-शोर से प्रैक्टिस शुरू कर दी है। पारंपरिक गरबा के साथ-साथ प्रशिक्षकों की मदद से नए गीतों और खास स्टेप्स पर भी कदमताल का अभ्यास किया जा रहा है। समय से पहले शुरू हुई इन तैयारियों ने शहर का माहौल अभी से भक्तिमय और उत्सवी बना दिया है।
#UjjainNews #NavratriPreparation #GarbaPractice #UjjainGarba #Navratri2026