उज्जैन: वैश्य टेकरी पर ASI का GPR सर्वे शुरू, 60 फीट नीचे दबे 2300 साल पुराने बौद्ध स्तूप का खुलेगा रहस्य 🏛️🔍
उज्जैन के कानीपुरा मार्ग स्थित ऐतिहासिक वैश्य टेकरी पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), मैनिट भोपाल और राज्य पुरातत्व विभाग की टीम ने वैज्ञानिक तरीके से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) सर्वे शुरू कर दिया है। यह आधुनिक रडार तकनीक जमीन के 60 फीट नीचे तक की सटीक जानकारी देगी। भारतीय बौद्ध महासभा के अनुसार, यहाँ मौर्य सम्राट अशोक के काल का 2300 साल पुराना और सांची से भी बड़ा बौद्ध स्तूप दबे होने की संभावना है। 1938-39 में जहरीली गैस रिसाव के कारण इसकी खुदाई रोक दी गई थी। सर्वे से उत्साहित समाजजन अब 56 बीघा जमीन ट्रस्ट को सौंपने की मांग कर रहे हैं।
#UjjainNews #ASISurvey #BuddhistStupa #VaishyaTekri #Archeolog