उज्जैन: संत रावल बाबा आश्रम में 170वां निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर शुरू, 20 अक्टूबर तक मिलेगा लाभ 🌿🏥
उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर के सामने स्थित संत रावल बाबा आश्रम (राधा कृष्ण होटल के पास) में संत श्री रावल बाबा जनकल्याण सेवा समिति द्वारा 170वें विशाल निःशुल्क रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 29 सितंबर से शुरू हुआ यह शिविर 20 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस शिविर में शुद्ध आयुर्वेद और जड़ी-बूटियों के माध्यम से लकवा, दमा, जोड़ों का दर्द, शुगर, सोरायसिस, सफेद दाग, मिर्गी और नि:संतानता जैसी विभिन्न जटिल बीमारियों का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी जरूरतमंद लोगों से इस शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।
#UjjainNews #HealthCamp #AyurvedaTreatment #FreeMedicalCamp #UjjainUpdates