उज्जैन: नई पेठ स्थित प्राचीन गज लक्ष्मी मंदिर में हुआ माता का दुग्धाभिषेक, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 🐘🌸🙏
उज्जैन के नई पेठ स्थित अति प्राचीन माता गज लक्ष्मी मंदिर में आज विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। सुबह से ही दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माता गज लक्ष्मी का दूध से अभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि माता गज लक्ष्मी की आराधना करने से घर-परिवार में अपार सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर अपने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की।
#UjjainNews #GajLakshmiTemple #MataLakshmi #Dugdhabhishek #UjjainDarshan MPNews