उज्जैन: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 38 हजार का मशरूका बरामद 🔗🎒
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान पार करने वाले दो शातिर चोरों को GRP और RPF की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में शाजापुर निवासी तेजकरण ने प्लेटफॉर्म-1 के प्रतीक्षालय से एक यात्री का 17 हजार रुपये का मोबाइल चुराया था, जबकि इंदौर निवासी जितेंद्र उर्फ राजा ने पार्सल विंडो से महिला यात्री का 21 हजार रुपये (मंगलसूत्र और नकदी) से भरा बैग पार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 38 हजार रुपये का शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है।
#UjjainRailwayStation #GRP #RPF #UjjainPolice #CrimeNews