➡️ वोकल फॉर लोकल का संदेश लेकर सपरिवार बाजार पहुंचे मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, अपने ही वार्ड के दुकानदारों से की दीपावली की खरीदारी
➡️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मंत्री ने की पहल, लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदकर छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील
सागर 07 नवंबर 2026
दीपावली का पर्व खुशियों, उमंग और उत्साह के साथ-साथ हमारे स्थानीय व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के जीवन में खुशहाली लाने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं सुरखी विधायक श्री गोविंद सिंह राजपूत ने दीपावली के पावन अवसर सपरिवार अपने वार्ड के बाजार में पहुंचकर दुकानदारों से खरीदारी की और वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया।
मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्थानीय दुकानदारों से दीपावली की आवश्यक वस्तुओं एवं स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करते हुए लोगों से भी अपील की कि वे त्योहारों पर अधिक से अधिक खरीदारी अपने आसपास के बाजारों और स्थानीय दुकानों से करें। उन्होंने कहा कि हमारी छोटी-सी पहल स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों, छोटे उद्यमियों और उनके परिवारों के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकती है।
मंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह दूसरों के जीवन में भी खुशहाली लाने का अवसर है। जब हम स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदते हैं तो उसका सीधा लाभ हमारे अपने क्षेत्र के व्यापारियों को मिलता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वोकल फॉर लोकल अभियान आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव
मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्वोकल फॉर लोकल का जो मंत्र दिया है, वह आज जन-आंदोलन का रूप ले रहा है। प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि हमें अपने देश में निर्मित वस्तुओं, स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी सामान को प्राथमिकता देनी चाहिए। जब देश का नागरिक स्थानीय उत्पादों को अपनाएगा, तभी छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों, हस्तशिल्पकारों और कारीगरों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हम सभी अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर स्थानीय बाजारों से खरीदारी करना इस संकल्प को मजबूत करने का सबसे अच्छा माध्यम है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्थानीय व्यापार और रोजगार को प्रोत्साहन
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के व्यापार, उद्योग, स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के छोटे व्यापारियों, लघु उद्यमियों, कारीगरों और युवाओं को आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर मिलें। स्थानीय बाजारों में बढ़ती खरीदारी से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।
हर परिवार करे संकल्प, इस दीपावली स्थानीय बाजार से ही होगी खरीदारी
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेशवासियों और सुरखी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि इस दीपावली हम सभी एक संकल्प लें कि त्योहारों की खरीदारी में स्थानीय दुकानदारों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुम्हारों से लेकर सजावटी सामान तैयार करने वाले कारीगरों और छोटी-छोटी दुकानें चलाने वाले व्यापारियों तक, सभी की आजीविका हमारे सहयोग से जुड़ी हुई है, उन्होंने कहा कि हमारी खरीदारी किसी स्थानीय दुकानदार के घर में दीपावली की खुशियां बढ़ा सकती है। इसलिए आइए, इस दीपावली अपने घर को रोशन करने के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाएं।
#JansamparkMP #Sagar #VocalForLocal #AtmanirbharBharat #Diwali GovindSinghRajput
Sagar, Madhya Pradesh | Nov 7, 2026