बथनाहा: राशन वितरण में मनमानी का आरोप, डीलर के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
बथनाहा प्रखंड के हरनहिया गांव में राशन वितरण को लेकर जन वितरण प्रणाली के डीलर पर मनमानी का आरोप लगा है। राशनधारियों का कहना है कि उन्हें हर महीने निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है। विरोध करने पर डीलर द्वारा कथित तौर पर लोगों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है।