चोरी के आरोप में घरेलू सहायिका से मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस
हरदोई कोतवाली देहात क्षेत्र के शाहजहांपुर रोड स्थित नेक्सरा कॉलोनी में घरेलू सहायिका के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चोरी के आरोप में कुछ महिलाओं ने घर के अंदर घरेलू सहायिका के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान ने दी
Hardoi, Hardoi | Oct 1, 2026