फिरोज़ाबाद: एक्शन मोड़ पर थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्रपाल सिंह ने हिमायूंपुर की पुलिया से नाबालिग संग बलात्कार के आरोपी को दबोचा
थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह की ताबड़तोड़ कार्यवाहियां जारी हैं। इसी क्रम में नाबालिग लडकी को डरा धमकाकर बलात्कार करने वाले अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र रामखिलाड़ी निवासी मुरली नगर गली नंबर तीन थाना दक्षिण को हिमायूंपुर की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। एससी एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।