फिरोज़ाबाद: मोहमदावाद के समीप हाइवे पर एक डबल डेकर बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, आधा दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के मोहमदावाद के समीप हाइवे हाइवे पर उस समय चीख पुकार मच गयी जब एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। हादसे में करीव आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुये है। जिसमे तीन लोग गंभीर घायल है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।