फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र पेमेश्वर गेट रेलवे लाइन किनारे मूंगफली खा रहा युवक, ट्रेन आते ही लेटा, शरीर दो हिस्सों में बंटा
थाना दक्षिण क्षेत्र पेमेश्वर गेट पर बुधवार देर रात पौने ग्यारह बजे करीब एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त रामू पुत्र अजय उम्र करीबन 22 वर्ष निवासी खेड़ा गनेशपुर के रूप में की। बताया कि मथुरा नगर में बिजली की दुकान है।