फिरोज़ाबाद: शंकरपुर घाट के पास फतेहाबाद रोड, गांव नगला चर्र पर सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्धा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना बसईमौहम्मद क्षेत्र नगला उदी पहाड़पुर निवासी 68 वर्षीय वृद्धा सोनवती पत्नी रामबाबू बाइक से बेटे संग कहीं जा रही थी। इसी दौरान थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र शंकरपुर घाट के पास फतेहाबाद रोड गांव नगला चर्र के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गयी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया।