फिरोज़ाबाद: भीम सेवक संघ ने कोटला चुंगी चौराहा पर कांग्रेस नेता उदित राज का फूंका पुतला, विरोध प्रदर्शन करते हुए लगाए नारे
बुधवार शाम छह बजे क़रीबन भीम सेवक संघ द्वारा कोटला चुंगी चौराहे पर कांग्रेस नेता उदित राज का पुतला फूंका गया। बताया गया यह पुतला बसपा सुप्रीमो मायावती जी पर उदित राज द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में दहन किया गया। भीम सेवक संघ ने उदित राज से माफी मांगने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।