फिरोज़ाबाद: सागर रत्ना के पास एनएचएआई रोड पर कुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, मची चीख-पुकार
थाना टूण्डला क्षेत्र सागर रत्ना के पास एनएचएआई रोड पर कुंभ स्नान कर लौट रहे स्कार्पियों वाहन सवार एक परिवार के श्रद्धालुओं में उस वक्त चीख पुकार मच गयी जब एक तेज गति से निकलते ट्रक की चपेट वाहन के अगले हिस्से में लग गयी, जिससे वाहन तो क्षतिग्रस्त हुआ ही चालक ने भरपूर प्रयास रोकने का किया, तब जाकर पलटने से बचा, फिर भी चार सवारी घायल हो गयीं।