राजपुर: दिवाली से पहले मजदूरों का गुस्सा फूटा, वन विभाग कार्यालय का किया घेराव
दिवाली नजदीक है, लेकिन बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में काम करने वाले दैनिक मजदूरों के घरों में त्योहार की खुशियों पर आर्थिक संकट का साया मंडरा रहा है। कई महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं होने और बिना कारण काम से हटाए जाने का आरोप लगाते हुए आज मजदूरों ने वन विभाग कार्यालय का घेराव कर दिया। मजदूरों ने अधिकारियों से बकाया मजदूरी का भुगतान करने की गुहा