*परिषद् सार संभाल यात्रा में अभातेयूप राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय अंकुर जी लूनिया का जोरावरपुरा में किया गया स्वागत* ।
जोरावरपुरा तेरापन्थ युवक परिषद में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में परिषद् सार संभाल यात्रा के अंतर्गत राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय अंकुर जी लूनिया, नॉर्थ जोनल इंचार्ज श्री जीतेश जी पोखरना, आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर के राष्ट्रीय प्रभारी श्री पीयूष लूनिया, शाखा प्रभारी ललित जी राखेचा, थली यात्रा संयोजक विजेंद्र जी छाजेड़, अभातेयूप सदस्य पारस जी बैद आदि सभी का जोरावरपुरा तेरापन्थ युवक परिषद सदस्य द्वारा तेरापंथ भवन में स्वागत ओर दुप्पटा से अभिनंदन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय अंकुर जी लूनिया ने जोरावरपुरा परिषद् के द्वारा की गई सारी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली । लूनिया ने अभातेयूप के द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न आयामों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने खुद पर गौरव होना चाहिए कि हमने जैन कुल में जन्म लेकर तेरापंथ धर्मसंघ को पाया है । तेरापंथ धर्मसंघ में अभातेयूप द्वारा बहुत ऐसे आयामों का नियोजन किया है जिसमें एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति की सहायता की जाती है । लूनिया ने कहा कि अभी नेत्रदान पखवाड़ा चला रहे तो हम सभी युवा शक्ति को जागृत होना है कि लोगों में अधिक से अधिक संख्या में नेत्रदान के बारे में जानकारी दे ताकि उनकी मृत्यु में पश्चात भी उनके दिया गया नेत्रदान किसी दो व्यक्ति की दुनिया रोशना कर सकता है । नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत *जीवन का अमूल्य वरदान - नेत्रहीन को नेत्रदान* बैनर का अनावरण किया गया । एटीडीसी राष्ट्रीय प्रभारी पीयूष लूनिया के कहा कि जोरावरपुरा में भी एक एटीडीसी का सर्जन हो यहां भी एक एटीडीसी खुले सभी तरह की चिकित्सा जांच हो ओर जोरावरपुरा में रहने वाले स्थानीय लोगों की इसकी सुविधा मिले । एमबीडीडी के शाखा प्रभारी विजेंद्र छाजेड़ ने कहा कि आगामी 17 सितम्बर से 23 सितंबर को रक्तदान शिविर सप्ताह का आयोजन होने जा रहा है जिसमे परिषद् शिविर लगाए ओर अधिक से अधिक रक्तदाता तैयार करें । आपका दिया हुआ रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है । जीतेश जी पोखरना ने भी अभातेयूप द्वारा दिए गए आयामों को स्थानीय परिषद् को सुव्यवस्थित ढंग से करने की प्रेरणा दी । शाखा प्रभारी में भी परिषद् से कहा कि सही समय का नियोजन करे और संघ ओर संघपति के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से कार्य करे । संघ के प्रति दिया हुआ समय कभी व्यर्थ नहीं जाता ।जोरावरपुरा परिषद् के अध्यक्ष राजेश छाजेड़ ओर मंत्री अरिहंत बुच्चा ने सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया । सुरेंद्र कुमार बुच्चा ने पधारे सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और आध्यात्मिक मंगल कामना की । स्थानीय परिषद् के सदस्य विरेंद्र बुच्चा, संदीप बुच्चा, मनीष बुच्चा, कमल बुच्चा, कन्हैयालाल बुच्चा, सुनील मरोठी, शिवम पारख, मनीष पारख, पवन बैद, मोहित सुराणा, नीरज महेनोत, निलेश बुच्चा आदि सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय रही ।