*उम्मीदवार व्यय प्रकोष्ठ के पर्यवेक्षण में प्रिंटिंग प्रेस प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित*
डीडवाना-कुचामन, 21 अगस्त। उम्मीदवार व्यय प्रकोष्ठ द्वारा प्रिंटिंग प्रेस स्वामियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक शुक्रवार को जिला कोष कार्यालय में आयोजित हुई।
बैठक को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127-क की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में उपस्थित सभी प्रिंटिंग प्रेस स्वामियों और प्रतिनिधियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127-क के तहत चुनावी सामग्री की छपाई से जुड़े कड़े नियमों से अवगत कराया गया और उनकी अनिवार्य रूप से पालना करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान बैठक में क्षेत्र के प्रमुख प्रिंटिंग प्रेस (जैसे गोल्ड ऑफसेट, चन्द्रा ऑफसेट, नेशनल ऑफसेट, राज फ्लेक्स, श्री सांई ऑफसेट, दिव्या ऑफसेट, सैनी ऑफसेट, जेएसएम ऑफसेट, सैनी फ्लेक्स पॉइंट, बजरंगबली ऑफसेट और विजय ऑफसेट) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । बैठक का संचालन और पर्यवेक्षण प्रभारी अधिकारी (उम्मीदवार व्यय लेखा प्रकोष्ठ) तथा कोषाधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ।
Didwana, Nagaur | Aug 21, 2026