*नगरीय निकाय आम चुनाव-2026*
*उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने खाटू खुर्द में लिया निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा*
*विद्यार्थियों को दी मतदान की जानकारी*
डीडवाना-कुचामन, 21 अगस्त।
नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने खाटू खुर्द का दौरा किया। उन्होंने यहाँ आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के तहत आवश्यक तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रो की व्यवस्था,मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने, के मतगणना हॉल में टेबलों की व्यवस्था, राउंडवार गणना की रूपरेखा और मतगणना कर्मियों के बैठने की उचित व्यवस्था करने, मतदान केंद्रो सहित मतगणना स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, बैकअप के लिए जनरेटर, पेयजल, शौचालय और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, आदर्श आचार संहिता की शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने सेठ श्री हजारीमल भंवरलाल नवल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटी खाटू में विद्यार्थियों को मतदान के संबंध मे जानकारी दी और मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी के बारे में जागरूक किया ।
इस दौरान तहसीलदार छोटी खाटू, तहसीलदार मौलासर, ट्रेनी RTS कृष्णपाल सिंह शेखावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
------------------------------
Didwana, Nagaur | Aug 21, 2026