बक्सर: पुरानी पेंशन की बहाली समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Buxar, Buxar | Sep 26, 2024 अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में सरकारी कर्मचारियों ने आज राष्ट्रीय मांग दिवस के तहत ज़िला पदाधिकारी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की और 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा, जिसमें प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन योजना की बहाली,ठेका कर्मियों का नियमितीकरण और निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की