समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय विद्यालय मल्लखंभ ओपन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एम० पी० उच्च विद्यालय, बक्सर में राज्य स्तरीय विद्यालय मल्लखंभ (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19) बालक/बालिका ओपन ट्रायल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मल्लखंभ खेल में अपनी शारीरिक दक्षता, संतुलन, लचीलापन एवं तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। इस प्रकार के आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, खेल कौशल विकसित करने तथा प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। इस आयोजन से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary Bihar State Sports Authority - BSSA जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #BiharNews
7 views | Buxar, Bihar | Oct 29, 2026